देश

देश में चार सौ पार के साथ बनेगी बीजेपी सरकार- नन्दी

बस्ती । महादेवा विधानसभा के बोकनर में स्थित निजी मैरज हाल में भारतीय जनता पार्टी का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने रविवार को सम्बोधित किया। कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश में चार सौ पार के साथ भारतीय जनता पार्टी सरकार बनने जा रही है। साथ ही उन्होंने कहा की आज प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति बेहतर हुई है, जिससे प्रदेश में निवेश भी आया है।

उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह सुनिश्चित किया की देश में एक भी व्यक्ति भूखा न रहे, इसी के चलते गरीब कल्याण अन्न योजना को बढ़ा दिया गया है। इसके इतर पीएम मोदी के नेतृत्व में आज आतंकवाद के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाती है। कहा कि हम जो कहते हैं वह करते हैं। राम मंदिर और धारा 370 इसके उदाहरण हैं। हमारा भारत दुनिया की नजरों में कमजोर भारत नहीं रहा है। हम किसी को छेड़ेंगे नहीं लेकिन अगर कोई हमें छेड़ता है तो हम उसे छोड़ेंगे नहीं। उज्जवला योजना के तहत घर-घर सिलेंडर पहुंचा दिए हैं, साथ ही गांव में बिजली देने का काम किया है, आगे आने वाले समय में एक भी ऐसे परिवार नहीं बचेगा जिसके पास अपनी छत नहीं होगी। सबको पक्का घर मिलेगा।

जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने कहा 2024 का चुनाव देश-दुनिया के लिए आकर्षण का केंद्र है, साथ ही कौतुहल और आश्चर्य का विषय भी। कौतुहल और आश्चर्य इस बात का विषय लेकर है कि विरोध उस हद तक जा चुका है कि भारत विरोधी तत्वों का ध्रुवीकरण हो रहा है। पूरी लड़ाई राष्ट्र सापेक्ष और राष्ट्र निरपेक्ष के बीच सिमटती हुई दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि साढ़े चार वर्ष तक वह आस्था में खलल नहीं डाल पाए। इन परिस्थितियों में भाजपा के प्रत्येक बूथ अध्यक्ष का दायित्व बनता है कि वह प्रधानमंत्री मोदी जी के उस संकल्प के साथ जुड़े जिस संकल्प के साथ मोदी जी ने कहा था बूथ जीता तो चुनाव जीता।

इस मौके पर लोकसभा प्रभारी सेतभान राय, पूर्व विधायक रवि सोनकर, केडी चौधरी, विधानसभा प्रभारी राजेंद्र गौड़, अश्वनी उपाध्याय, संयोजक महेश सोनकर, राम चरन चौधरी, अमृत कुमार वर्मा, मण्डल, दिलीप पाण्डेय, अध्यक्ष अखिलेश शुक्ल, दुर्गेश अग्रहरी, विवेकानन्द शुक्ल, प्रेम प्रकाश चौधरी,अश्वनी श्रीवास्तव सहित बूथ अध्यक्ष शक्ति केन्द्र संयोजक प्रभारी व भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button