दिल्ली/एनसीआरदेश

दिल्ली: 52.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तापमान

नई दिल्ली। दिल्ली के मुंगेशपुर इलाके में बुधवार को अधिकतम तापमान 52.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राष्ट्रीय राजधानी में अब तक का सर्वाधिक तापमान है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मंगलवार को उत्तर-पश्चिमी दिल्ली में स्थित मुगेंशपुर में 49.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था।

मौसम विभाग की वेबसाइट के अनुसार एक दिन बाद तापमान में और वृद्धि हुई तथा मौसम केंद्र ने शाम चार बजकर 14 मिनट पर अधिकतम तापमान 52.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। भारत मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि यह दिल्ली में अब तक का सर्वाधिक तापमान है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button