लखनऊ

भाजपा और कांग्रेस एक दूसरे पर हमलावर, किया प्रदर्शन

Listen to this article

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की राजधानी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (कांग्रेस) के पदाधिकारियों ने अपने-अपने मुद्दों पर प्रदर्शन किया। पहले कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शहीद स्मारक पार्क में एकत्रित होकर गिरती कानून व्यवस्था व पुलिस उत्पीड़न पर प्रदर्शन किया। इसके कुछ घंटे के भीतर ही भाजपा के लखनऊ महानगर के पदाधिकारियों एवं सिख समुदाय के प्रबुद्ध लोगों ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के विरोध में प्रदर्शन किया। साथ ही राहुल गांधी का पुतला भी फूंका।

भाजपा के महानगर अध्यक्ष आनन्द सहित पदाधिकारियों ने कांग्रेस के शीर्ष नेता राहुल गांधी के अमेरिका में​ सिख समुदाय पर दिये गये बयान की आलोचना करते हुए प्रदर्शन किया। लखनऊ के हजरतगंज मार्ग पर आनन्द ने राहुल गांधी का सांकेतिक पुतला बनाकर फूंक दिया। पुतला दहन के बाद भाजपा के पदाधिकारियों ने राहुल गांधी व कांग्रेस विरोधी नारे भी लगाये और राहुल द्वारा माफी मांगे जाने की मांग की।

उधर, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय प्रदर्शन में शामिल होने के लिए शहीद स्मारक पार्क पहुंचे। अजय राय ने उत्तर प्रदेश पुलिस पर आरोप-प्रत्यारोप करते हुए कहा कि कानून नाम की चीज नहीं रह गयी है। रेप केस आम होते जा रहे है। घर से उठाकर मंगेश जैसे अपराधी का एनकाउंटर हो रहा है। पुलिस अपनी मनमानी पर उतारी है। कानून के रखवाले ही कानून तोड़ रहे हैं। ये सब कुछ प्रदेश सरकार के इशारे पर हो रहा है। जनता इसका उत्तर देगी।

गाैरतलब है कि कांग्रेस की ओर से लखनऊ के अलावा पूरे प्रदेश में मंडल मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया गया है। कानून व्यवस्था और खराब पुलिसिंग को लेकर कांग्रेस के पदाधिकारियों ने प्रदेश सरकार को घेरा है। मंडल स्तर पर कांग्रेस पदाधिकारी अपना ज्ञापन सौंप कर मांगों को रखने का प्रयास किये है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button