अज्ञात चोरों ने आटा चक्की को बनाया निशाना, लाखों का सामान लेकर फरार

जन एक्सप्रेस/चित्रकूट। राजापुर नगर पंचायत के विस्तारित क्षेत्र वार्ड नंबर 5 आजाद नगर खटवारा में बीती रात अज्ञात शातिर चोरों द्वारा आटा चक्की के शटर का ताला तोड़कर चोरी की गई दुकानदार द्वारा राजापुर थाने में तहरीर दे दी गई है ।
खटवारा आजाद नगर निवासी रामेश्वर प्रसाद शुक्ला पुत्र हरगोविंद शुक्ला ने तहरीर देकर बताया कि मैं प्रतिदिन की भांति आटा चक्की बंद करके घर चला गया था कि बीती रात अज्ञात शातिर चोरों द्वारा दुकान का ताला तोड़कर दुकान पर रखा पिसाई के लिए करीब 15 कुंतल गेहूं, एक कुंटल सरसों,10किलो के दो और 20 किलो का एक बाट तथा गोलक पर रखें ₹8000 नगद उठाकर चंपत हो गए हैं।
उन्होंने बताया कि गुरुवार की सुबह जब मैं दुकान गया तो दुकान के दोनों ताले टूटे पड़े हुए थे और अंदर जाकर देखा तो पिसाई का गेहूं व आटा, सरसों और गोलक पर रखा 8 हजार रुपया गायब था। उधर राजापुर पुलिस दुकान में हुई चोरी की सूचना पाकर मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल करते हुए जल्द खुलासा करने का भरोसा दिया है।
यह भी पढ़े:-






