गाजियाबाद

IAS ईशा दुहन की लापरवाह कर्मचारियों पर बड़ी कार्यवाही

जन एक्सप्रेस/गाजियाबाद। हापुड़ में ओटीएस (वन टाइम सेटलमेंट) योजना में लापरवाही बरतने के आरोप में गढ़मुक्तेश्वर डिवीजन के अधिशासी अभियंता आनंद गौतम को निलंबित कर दिया गया है। पूर्वांचल और दक्षिणांचल के पीपीपी मॉडल में। देने की योजनाओं के बीच विभाग में ऐसी कार्यवाही से हड़कंप मच गया है।

IAS ईशा दुहन की बड़ी कार्यवाही 

ज्ञात हो कि ओटीएस योजना के तहत वसूली के लक्ष्य के सापेक्ष पॉवर कार्पोरेशन द्वारा वसूली को लेकर कड़े निर्देश जारी किए थे। जिसके बाद अधिकारियों कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की बात कही गई थी। इसी क्रम में राजस्व वसूली कम होने के कारण यह कार्रवाई की गई है।

इस योजना का उद्देश्य बकाया राशि वसूलना और उपभोक्ताओं को राहत प्रदान करना था, लेकिन इसमें उम्मीद के अनुसार प्रदर्शन नहीं हुआ। जिसके कारण पहली गांजा मेरठ स्थित पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की एमडी ईशा दुहन ने इस मामले में सख्त रुख अपनाया और अधिशासी अभियंता आनंद गौतम को निलंबित कर दिया।

ओटीएस योजना की स्थिति

ओटीएस योजना के तहत प्रदेश का बिजली विभाग उपभोक्ताओं के बकाया बिजली बिलों का निपटारा एकमुश्त राशि देकर करने का अवसर दिया है। इस योजना के लिए निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने में लापरवाही बरती गई, जिससे यह कदम उठाया गया। बढ़ते बकाया और जनता को ब्याज से राहत देकर राजस्व वसूली अधिक हो सके इसके लिए ओटीएस योजना लागू किया है। यह कार्रवाई इस बात का संकेत है कि सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा पश्चिमांचल विद्युत वितरण में इस मामले में बाकी अधिकारियों को भी सचेत किया है।

ये भी पढ़े:-

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button