जौनपुर लाइनमैन पर पैसा लेकर बिजली देने का आरोप
क्षेत्र के लोग अधिशासी अभियंता से कई बार कर चुके है शिकायत

जन एक्सप्रेस/जौनपुर: शाहगंज तहसील क्षेत्र अंतर्गत पटैला मदारपुर गांव निवासी महिलाओं ने अधिशासी अभियंता को शिकायत पत्र देकर आरोप लगाया कि गांव का लाइनमैन प्रतिमाह दो सौ से तीन सौ रुपये लेकर गांव में बिजली प्रवाहित करता था। उसकी वजह से गांव के लोगो को लगा कि वह महिने का बिजली बिल देते हैं।
क्षेत्र के लोग अधिशासी अभियंता से कई बार कर चुके है शिकायत
जब गांव के लोगों के पास एक साथ 25 हजार से 30 हजार का बिजली बिल आया तो सभी दंग रह गए। अत्यधिक बिल आजाने से बिल नही भरने की वजह से गांव की बिजली भी काट दिया गया। जिससे गांव के लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हो गए। जिससे नाराज गांव के लोगों ने विद्युत वितरण उपखंड शाहगंज मे पहुंचकर अधिशासी अभियंता शिकायत पत्रक सौपकर कर न्याय की गुहार लगाई। पत्रक पाकर अधिशासी अभियंता ने मामले को संज्ञान में लेकर मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। जब की विद्युत उपभोक्ताओं द्वारा इस बात का अनेकों बार अधिशासी अभियंता शाहगंज के कार्यालय में शिकायत किया जा चुका है कि विजली कम उपयोग करने के वायजूद भी उपभोक्ताओ का अत्यधिक बिल आ रहा इसका आरोप लोगों द्वारा लगाया जा चुका है । फ़िर भी इतनी शिकायत के बावजूद भी जहां अधिशासी अभियंता कार्यालय शाहगंज के अधिकारी/कर्मचारी अपनी कुंभकर्णी नीद में मस्त हैं, वही दूसरी तरफ शाहगंज के बिजली उपभोक्ता अपनी शिकायतों के निस्तारण न होने की पीड़ा से त्रस्त है ।
विगत महीने अधिशासी अभियंता कार्यालय शाहगंज में तैनात बड़ेबाबू जेपी यादव ने भी अधिशासी अभियंता शाहगंज के ऊपर यह गंभीर आरोप लगाया था कि मेरे ऊपर दबाव बनाया जाता है, कि बिल रिवीजन कर ताकि क्षेत्र के उपभोक्ताओं का कम बिल भी अत्यधिक बना कर भेजा जाए।






