गाजियाबाद

गाजियाबाद में एक लाख रुपए का इनामी बदमाश गिरफ्तार

जन एक्सप्रेस, गाजियाबाद : पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद द्वारा एक लाख के इनामी हत्या आरोपी फरार अभियुक्त नौशाद को थाना कविनगर क्षेत्र से गिरफ्तार करने में महत्तवपूर्ण सफलता हासिल की गयी है । गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है जो वर्ष 2019 में भी माननीय न्यायालय परिसर गाजियाबाद से पेशी के दौरान फरार हो गया था ।

जिसकी गिरफ्तारी पर तत्कालीन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था। वर्ष 2020 में गिरफ्तारी के बाद से उपरोक्त अभियुक्त नौशाद जिला कारागर डासना गाजियाबाद में निरूद्ध था जो वर्ष 2023 मे पुनः न्यायालय परिसर गाजियाबाद से पेशी पर आया लेकिन आरक्षी को चकमा दे कर फरार हो गया था । जिसकी गिरफ्तारी पर पुलिस आयुक्त गाजियाबाद द्वारा दिनाँक-12 जून 2024 को एक लाख का पुरूस्कार घोषित किया गया था ।
ग्रामीण थाना परिक्षेत्र से लूट और चोरी के 52 लाख के मोबाइल बरामद: 

सेन्ट्रल इक्वीपमेंट आइडेंटीटी रजिस्ट्रर पोर्टल पर ग्रामीण जोन कमिश्नरेट गाजियाबाद के विभिन्न थानों पर मोबाइल चोरी, स्नैचिंग लूट व मोबाइल खोने आदि की प्राप्त शिकायतों पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए ग्रामीण जोन पुलिस टीम द्वारा सर्विलांस एवं जांच कार्यवाही करके भिन्न-भिन्न कम्पनियों के कुल 229 मोबाइल फोन जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 52 लाख 41 हजार रूपये है , बरामद किया है । सभी थानों व साइबर , सर्विलांस और स्वॉट टीम द्वारा मोबाइल फोन की बरामदगी के लिये तकनीकी साक्ष्यों का गहन विश्लेषण किया गया । बरामद किये गये मोबाइल फोन को मोबाइल फोन के स्वामियों की पहचान कर प्रदान किये गये हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button