गाजियाबाद

भारत विकास परिषद का एकल विवाह समारोह का हुआ आयोजन

जन एक्सप्रेस/ गाजियाबाद : भारत विकास परिषद मुख्य शाखा इन्दिरापुरम ने राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री सुरेश जैन के मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देश अनुसार एकल विवाह परम्परा शुरुआत करते हुए योजना को क्रियान्वित किया गया ।
शाखा संरक्षक हेमंत कुमार वाजपेयी ने बताया!
आज 1 मार्च 2025 शनिवार को प्रथम एकल विवाह आर्थिक रूप से कमजोर घरेलू सहायिका विघा रामपाल की बिटिया कुमारी मनीषा एवं चिंरजीवी विनित निवासी रोजी कालोनी विजय नगर को परिणय सूत्र में बंधकर नयी गृहस्थी आरंभ करने में सहायक हुआ ।
हल्दी मेहंदी कार्यक्रम में पहुंच गृहस्थी सामग्री में गैस चूल्हा, दुल्हन दूल्हा के कपड़े कंबल श्रंगार सामग्री बर्तन संदूक तकिया चादरें मिठाई एवं अतिथियों के भोजन व्यवस्था में आर्थिक नकद राशि भेंट की एल एन एस (आरघना) क्लब की पहल नैतृत्व में मातृशक्ति सामुहिक सहयोगी रूप में अग्रिम पंक्ति में रही परिषद अघ्यक्ष विनिता वाजपेयी पर्यावरण प्रभारी महिला संयोजिका रिचा वालिया पर्यावरण प्रभारी अंजना सिंह सांस्कृतिक प्रभारी माधवी शर्मा एवं एल एन एस क्लब (अराघना) अघ्यक्ष रीटा छाबड़ा एवं टीम समाज सेविका मेघा गुप्ता शाखा सचिव रविन्द्र तिवारी शाखा संयोजक अरूण शर्मा कोषाध्यक्ष अनुपम वाघवा सुमित मित्तल अजेय वालिया उपस्थिति रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button