गाजियाबाद

नोएडा प्रेरणा स्थल पर मना कांशीराम का जन्मोत्सव

जन एक्सप्रेस/गाजियाबाद : बसपा के संस्थापक और दलितों के मसीहा कांशीराम का जन्मदिन राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल नोएडा में धूम धाम से मनाया गया। गाजियाबाद और नोएडा यूनिट द्वारा संयुक्त रूप से यह कार्यकम आयोजित किया था।
कार्यक्रम के अध्यक्ष मेरठ मंडल प्रभारी भीम राव अम्बेडकर रहे । अपने संबोधन उन्होंने कहा कि दलितों के हितों की लड़ाई के लिए कांशीराम ने बड़ी बड़ी लड़ाई लड़ी। उनके अथक प्रयास से ही बसपा चार बार उत्तर प्रदेश की सत्ता हासिल किया। बहन मायावती के द्वारा कांशीराम के विचार को आगे ले जाया जा रहा है। जिससे दलित समाज के हक़ और अधिकार सुरक्षित रहे।
इस अवसर पर गाजियाबाद जिलाध्यक्ष नरेंद्र मोहित ने कहा कि हमारे नेता कांशीराम ने वंचितों शोषितों और दलितों को उनके अधिकार सुरक्षित करवाए । अब बहन मायावती के नेतृत्व में उनके मिशन को संगठन आगे लेकर चल रहा है।
इस अवसर पर बसपा के प्रमुख नेताओं में प्रभारी मेरठ मंडल मोहित आनंद, जफर मलिक, रवि जाटव , मेघा नंद जाटव, दयाराम सेन, ओमवीर सिंह गौतम, रामरूप सिंह बौद्ध, जितेंद्र सिंह, बिट्टू जाटव, सहित सैकड़ों नेता और हजारों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button