सपा द्वारा बाबा साहेब के अपमान को लेकर सड़क पर उतरे भाजपाई
पैदल मार्च निकाल कर किया विरोध प्रदर्शन
बलरामपुर- संवाददाता
बलरामपुर। जनपद बलरामपुर में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के विधायक अध्यक्ष तथा तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। पैदल मार्च निकालकर समाजवादी पार्टी पर बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के अपमान का आरोप लगाया।
जानकारी के अनुसार 30 अप्रैल को समाजवादी पार्टी के होल्डिंग में बाबा साहब तस्वीर के साथ सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की तस्वीर लगाएं जाने पर बुधवार को जिले भर के अलग-अलग स्थानों पर भाजपाइयों ने धरना प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन में भाजपाइयों ने सपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसी के साथ भाजपा के कार्यकर्ताओं में पैदल मार्च निकाला।
भीमराव अंबेडकर के साथ चित्र लगाने पर हो रहा विवाद
विधानसभा सदर में तुलसी पार्क स्थित अटल भवन कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ता एकत्रित हुए। भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा के नेतृत्व में अटल भवन कार्यालय से अंबेडकर चौराहा तक पैदल मार्च निकाला गया। भाजपाई होल्डिंग व बैनर लेकर सपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते नजर आए। अंबेडकर तिराहे पर पहुंच कर कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। पूर्व मंत्री एवं सदर विधायक पलटू राम बोले कि भारत रत्न व संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के साथ सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का होल्डिंग में चित्र लगाना बहुत ही निंदनीय है।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने बताया दलितों को हो रहा अपमान
समाजवादी पार्टी ने अनुसूचित जाति, दलित समाज व बाबा साहब के अनुयायियों का अपमान करने का कार्य किया है। समाजवादियों के इस कृति को पूरा देश बर्दाश्त नहीं करेगा। अखिलेश यादव को इस कृति पर पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए। भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा ने कहा कि बाबा साहेब के चेहरे के साथ अपना चेहरा जोड़ने वाले सपा प्रमुख अखिलेश यादव दलित समाज का सम्मान नहीं सिर्फ वोट बैंक देख रहे हैं। डॉ अंबेडकर ने शिक्षा सामान्य संविधान के मूल्यों के लिए संघर्ष किया और अखिलेश यादव ने उनके नाम का राजनीतिक सौदा किया। बाबा साहेब का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इसी क्रम में उतरौला विधानसभा में राम प्रताप वर्मा के नेतृत्व में भाजपाइयों ने अंबेडकर चौराहे पर धरना प्रदर्शन किया। उतरौला विधायक बोले की अखिलेश यादव ने अपने कार्यकाल में कई बार बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का अपमान किया है। सपा सरकार में अखिलेश यादव ने बाबा साहब के नाम पर बने विभिन्न संस्थाओं का नाम बदलने का कार्य किया था। इस अवसर पर विधानसभा संयोजक सुधीर श्रीवास्तव नगर अध्यक्ष फणीन्द्र गुप्ता, महेंद्र प्रताप सिंह, देवानंद गुप्ता, ओम प्रकाश गुप्ता, सीबी माथुर, दुर्गा प्रसाद, नीरज गुप्ता, धर्मवीर चौरसिया आज मौजूद रहे।
मौके पर मौजूद भाजपा कार्यकर्ता
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू जिला उपाध्यक्ष बृजेंद्र तिवारी, आद्या सिंह, जिला महामंत्री वरुण सिंह मोनू, बिंदु विश्वकर्मा, जिला मंत्री अवधेश तिवारी तरुण, प्रवीण सिंह, विशाल मिश्रा, जिला मीडिया संयोजक अवधेश पाण्डेय, अब्दुल अजीज खान, अंशुमान शुक्ला, आलोक रंजन पांडे, संजय शर्मा, संजय शुक्ला, अनन्य गौरव मिश्रा, संदीप उपाध्याय, अभिषेक सिंह, अमन बंसल, अभिषेक चौहान, सभासद संदीप मिश्रा नंदलाल तिवारी विनोद गिरी, शरद कमलापुरी, धीरज मोदनवाल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।







