Crimeउत्तर प्रदेशजौनपुर

तीन युवकों पर चाकू से हमला जिला अस्पताल में भर्ती

अर्शिया बाज़ार में तीन युवकों पर चाकू से हमला

जन एक्सप्रेस / जौनपुर : जौनपुर सरपतहा थाना क्षेत्र अर्शिया बाज़ार में आज शुक्रवार की दोपहर में तीन युवकों पर चाकू से हमला कर दिया गया जिसे आनंन फ़ानन जिला अस्पताल लाया गया जहा पर उपचार चल रहा है
प्राप्त जानकारी के अनुसार विशाल सिंह 20 वर्ष पुत्र विनोद अर्शिया बाजार थाना सरपतहा केतन तिवारी पुत्र विशिष्ट तिवारी बसरिहा थाना सरपतहा मोनू तिवारी 25 वर्ष पुत्र महेंद्र बसरिया अरसिया थाना सरपतहा 5 से 6 की सख्या में मुंह पर गमछा बांधकर तीन युवकों पर चाकू से हमला कर दिया जिसमें विशाल ने बताया कि 5-6 की सख्या में लोग लाठी डंडा लेकर मेरे गांव में घूम रहे थे कि केवल हम लोगों ने पूछा भाई लाठी डंडा लेकर क्यों घूम रहे हो उतने पर उन लोगों ने चाकू से हमला कर दिया । महराजगंज पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए अपराधियों की तलाश कर रही है जहां तीनों घायलों का उपचार जिला चिकित्सालय जौनपुर में चल रहा है जहां पर उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button