उत्तर प्रदेशचित्रकूट

रबर बोर्ड केरल ने मध्य प्रदेश में ग्रामोदय विश्वविद्यालय के साथ किया अकादमिक एमओयू

मध्य प्रदेश में रबर की खेती की संभावनाओं और उत्पादकता के अध्ययन हेतु हुआ यह समझौता

जन एक्सप्रेस चित्रकूट: रबर बोर्ड केरल ने मध्य प्रदेश में रबर की खेती की संभावनाओं और उत्पादकता अध्ययन के लिए महात्मा गांधी चित्रकूट विश्वविद्यालय चित्रकूट के मध्य आज अकामिक एमओयू साइन किया गया। इस अवसर पर ग्रामोदय विश्वविद्यालय की ओर से कुलगुरु प्रो भरत मिश्र, प्रभारी कुलसचिव प्रो आर सी त्रिपाठी, अधिष्ठाता कृषि संकाय प्रो डी पी राय, प्रो एच एस कुशवाहा और रबर बोर्ड केरल की ओर से वैज्ञानिक डॉ राजू एम.जे. आदि मौजूद रहे। संकायाध्यक्ष प्रो राय ने बताया कि रबर बोर्ड ने हाल के वर्षों में गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार में चयनित विश्वविद्यालयों के साथ एमओयू साइन किया है । रबर की खेती मुख्य रूप से केरल और त्रिपुरा जैसे अन्य राज्यों में की जाती है।समझौते में मध्य प्रदेश में रबर के लिए क्षेत्र विशेष रूप से अच्छी कृषि पद्धतियों को विकसित करने की परिकल्पना की गई है। रबर बोर्ड ने केरल तथा अन्य पूर्वोत्तर राज्यों के किसानों आर्थिक विकास में अग्रणी भूमिका निभाई है । देश के अन्य क्षेत्रों में प्राप्त उपलब्धियों के आलोक में रबर बोर्ड ने मध्य प्रदेश में रबर की खेती के लिए महात्मा गांधी चित्रकूट विश्वविद्यालय के कृषि संकाय को चयनित कर रबर की खेती को विस्तारित करने का संकल्प लिया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button