प्रेम प्रसंग में युवक की निर्मम हत्या

जन एक्सप्रेस/लखनऊ : युवक की हत्या कर शव को उसके हाते में फेंक दिया सुबह जब मां ने बेटे को मृत हालत में देखा जोर-जोर से रोने लगी रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा बड़े भाई की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
बताते चले की रहीमाबाद थाना क्षेत्र के अहिडर गांव निवासी पप्पू पुत्र स्वर्गीय रामआसरे निवासी ग्राम अहिडर थाना रहीमाबाद जनपद लखनऊ ने रहीमाबाद थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया उनका भाई विजय उर्फ गप्पू 25 वर्ष जो शाम को खाना खाने के बाद हाते में सोने चला गया सुबह 3:30 उनकी मां सुंदरी उठी तो उन्होंने हाते में विजय का शव पड़ा देखा तो वह जोर-जोर से रोने लगी रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए ग्रामीणों में घटना की सूचना तत्काल रहीमाबाद पुलिस को दी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी रहीमाबाद आनंद द्विवेदी ने आसपास बारीकी से निरीक्षण किया तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के बड़े भाई पप्पू रावत की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है तथा कॉल डिटेल तथा परिजनों की निशा देही पर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर घटना की छानबीन कर रही है। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी एडीसीपी एसीपी तथा फॉरेंसिक टीम वी डॉग स्क्वाड मौके पर पहुंचे फॉरेंसिक टीम ने फिंगरप्रिंट लिए वही डॉग स्क्वायड टीम का डॉग घटना स्थल के पीछे बने मकान के पास एक कपड़ा पड़ा था जिसमें हथोड़ा छुपा हुआ था, वहां से चलकर रोड के पास लवलेश के घर के पास खड़ी नीम के पास आकर खड़ा हो जाता था।मृतक विजय की मां सुंदरी ने बताया कि 5 वर्ष पूर्व विजय की पत्नी का देहांत हो गया था और 2 साल से विजय गांव के ही राम भजन की पत्नी कुंती के साथ विजय के मधुर संबंध थे जिसके साथ वह रहता था। विजय की एक लड़की मधु 8 वर्ष तथा एक बेटा रितिक 5 वर्ष जो अपनी दादी सुंदरी के साथ रहते हैं।






