उत्तर प्रदेशगाजियाबाद

हिंडन एयरपोर्ट पर तकनीकी खराबी के कारण एयर इंडिया की उड़ान रोकी गई

जन एक्सप्रेस/गाजियाबाद : एयर इंडिया के विमान से हुई अहमदाबाद दुर्घटना में भारी जनहानि के बाद सरकार द्वारा सुरक्षा मानकों को लेकर कड़े निर्देश जारी किए हैं, उसके बाद भी उनकी मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। रविवार को हिंडन एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की फ्लाइट में तकनीकी खराबी आने के कारण टेकऑफ करने से रोक दिया गया। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में हिंडन एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की फ्लाइट में तकनीकी खराबी आने की बात सामने आई है। जिसके कारण फ्लाइट का टेकऑफ रोका गया है। प्राप्त सूचना के अनुसार गाज़ियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट से कोलकाता जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या आईएक्स 1511 में तकनीकी खराबी आने के कारण टेकऑफ करने से रोक दिया गया है । हवाई यात्राओं में सुरक्षा की प्राथमिक जांच के नियम एयर इंडिया के फ्लाइटों लिए कड़े कर दिए हैं। जिसके बाद टेकऑफ के पहले जांच के निर्देश की बात कही गई है।
एयरपोर्ट सूत्रों की माने तो गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट से एअर इंडिया की फ्लाइट संख्या आईएक्स 1511 का विमान गाजियाबाद से कोलकाता के लिए रवाना होने वाली थी, लेकिन उसमें तकनीकी खराबी के चलते टेकऑफ रोक दिया गया है।

एक घंटे से रनवे पर खड़ा विमान
फ्लाइट को उड़ान भरनी थी, लेकिन टेकऑफ से पहले ही अचनाक तकनीकी खामी का पता चला जिसके बाद जनहित में टेकऑफ को टाल दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button