:जौनपुरअपराधउत्तर प्रदेश

जौनपुर में मानवता हुई शर्मसार, विकलांग दुकानदार से हुई दबंगई

हाथ में ईंट लेकर दबंग ने दी गरीब दुकान दार को मारने की धमकी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

जन एक्सप्रेस/जौनपुर : रामपुर थाना क्षेत्र स्थानीय धनुहा एक दिव्यांग व्यक्ति की दुकान पर दबंगों ने मुफ्त सामान न देने पर की मार पीट व तोड़ फोड की।पीड़ित द्वारा दिए गए तहरीर को पुलिस ने लिया संज्ञान मामले में आरोपियों पर दर्ज हुआ मुकदमा। पीड़ित ईश्वचंद जायसवाल ने बताया कि मैं दोनों पैरों व कमर से विकलांग हु किसी तरह अपने परिवार की भरन पोषण के लिए चाट व मिठाई की दुकान चलाता हूँ। बगल गांव के मुकेश यादव पुत्र अशोक यादव ग्राम मई व पुनीत पांडेय पुत्र अनिल पांडेय निवासी प्रगासपुर थाना भदोही का रहने वाला है, ये दोनों मेरी दुकान से सामान लेकर जाने लगे मै जब पैसा मांगा तो मुझपे उग्र हो गए बोले दुकान नहीं चलाने दूंगा अगर मुझसे पैसा मांगा तो उसके बाद मारने पीटने की धमकी दी। उसके बाद रात्रि 11:45 पर वह अपने एक और अज्ञात साथी को साथ लेकर आए मेरे दुकान पर तोड़ फोड कर मिठाई और सामान बाहर फेंक दिए। जिससे परिवार में दहशत का माहौल बना हुआ है पुलिस मामले में प्राथमिकता दर्ज कर ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button