:जौनपुरCrimeउत्तर प्रदेश

सोते रहे लोग, चोर खंगाल ले गए पूरा घर

एक ही रात में चार घरों को बनाया निशाना

जन एक्सप्रेस/जौनपुर : यूपी के जौनपुर से बड़ी खबर है जहां पर मडियाहू कोतवाली क्षेत्र के बदौवा मेहंदीगंज में चोरों ने चार घरों को बनाया निशाना और लगभग 30 लाख के जेवरात व नगदी समेत किया हाथ साफ। लेकिन चोरी की घटना की किसी को भनक तक नहीं लगी। घटना की जानकारी लोगों को तब हुई जब वे सुबह सोकर उठे। सूचना पर मडियाहूं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक और जनपद से फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच पड़ताल की। बताया जाता है चोरी की ये घटना पिछले एक सालों में मडियाहूं कोतवाली क्षेत्र की तीसरी बार बड़ी चोरी की घटना बताई जा रही है। जहां पुलिस पर भी बड़ा सवालिया उठ रहा है, पुलिस एक तरफ गश्त करती है दूसरी तरफ चोर चोरी करने में बड़ी घटना को अंजाम दे दिया, जहां चोरों ने चार घरों को निशाना बनाया था तीन घरों में चोरी करने में सफल रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button