उत्तरकाशी

यमुनोत्री हाईवे बंद भूस्खलन और उफनती यमुना से पुल व होटल खतरे में

जन एक्सप्रेस/उत्तरकाशी: प्रदेश में लगातार हो रही बारिश ने हालात बिगाड़ दिए हैं। यमुनोत्री हाईवे पर जगह-जगह भूस्खलन, मलबा और बोल्डरों के कारण रास्ता बंद हो गया है, जिससे लोगों की आवाजाही पूरी तरह बाधित हो गई है। स्यानाचट्टी क्षेत्र में यमुना नदी का जलस्तर इतना बढ़ गया कि पानी मोटर पुल के ऊपर बहने लगा और अब यह पुल खतरे की जद में है।

होटलों की स्थिति भी चिंताजनक है। कई होटलों में पानी एक ओर से घुसकर दूसरी ओर से निकल रहा है। कई इमारतों की पहली मंजिलें जलमग्न हो चुकी हैं। इसी वजह से स्थानीय लोग पूरी रात जागते रहे। जयपाल सिंह रावत, नवदीप सिंह, बलदेव सिंह और शैलेन्द्र सिंह राणा ने बताया कि बारिश की रात उन्होंने बेहद डर के साए में गुजारी।

फिलहाल बारिश रुकने और मौसम साफ होने से थोड़ी राहत जरूर है, लेकिन खतरा अभी टला नहीं है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button