जौनपुर में छठ पूजा की धूम, घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब

जन एक्सप्रेस जौनपुर:लोकआस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर पूरे जौनपुर जिले में श्रद्धा और उत्साह का माहौल है। रविवार की शाम से ही गोमती नदी के घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाओं ने पारंपरिक अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया और संतान सुख, परिवार की समृद्धि एवं मंगल कामना की प्रार्थना की।वहीं प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए थे। पुलिस, की टीमें लगातार निगरानी में लगी रहीं।सुबह उदयीमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही सोमवार को पर्व का समापन होगा। इस दौरान श्रद्धालुओं ने स्वच्छता और संयम का विशेष ध्यान रखते हुए पूजा-अर्चना की।शहर के कई मोहल्लों में सामूहिक छठ घाट भी बनाए गए हैं, जहाँ लोगों ने मिलकर सजावट और दीपों से भव्य दृश्य प्रस्तुत किया।छठ पर्व पर जौनपुर के बाजारों में भी रौनक देखने को मिली — फल, नारियल, गन्ना, और पूजा सामग्री की दुकानों पर दिनभर खरीदारों की भीड़ रही।लोक आस्था, पवित्रता और प्रकृति की आराधना का यह पर्व पूरे जिले में भाईचारे और श्रद्धा का संदेश दे रहा है।






