उत्तर प्रदेशजौनपुरराज्य खबरें

जौनपुर ज़िला कांग्रेस कमेटी शहर कांग्रेस कमेटी

जन एक्सप्रेस/जौनपुर: जौनपुर ज़िला एवं शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित पत्रकार वार्ता को पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता  नदीम जावेद ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार लोकतंत्र को नियंत्रित करने का प्रयास कर रही है। सरकार चाहती है कि पूरा लोकतंत्र एक तरह के S.I.R सिस्टम में बदल जाए, जहाँ जनता की आवाज़ को दबा दिया जाए और संस्थाओं पर राजनीतिक दबाव बनाया जाए।
उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग पर बीजेपी और आरएसएस का अनुचित प्रभाव लोकतांत्रिक ढांचे को कमजोर कर रहा है।
जावेद ने कहा कि महाराष्ट्र और हरियाणा में जिस तरह चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित किया गया, वह लोकतंत्र के लिए अत्यंत चिंताजनक है। बिहार में तो हद पार करते हुए चुनावी रिकॉर्ड को तोड़कर उसे “डकैती” की तरह नष्ट किया गया जो देश के इतिहास में अभूतपूर्व है।उन्होंने स्पष्ट कहा कि बीजेपी और ओवैसी एक ही सिक्के के दो पहलू हैं, दोनों ही जाति-विशेष और धर्म-विशेष की राजनीति करके समाज को बांटने की राजनीति को बढ़ावा देते हैं।
इसके उलट, कांग्रेस पार्टी सर्व धर्म, सर्व समाज और सर्व समुदाय को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है।
उन्होंने कहा कि श्री राहुल गांधी जी के साथ आज देश का आम जनमानस खड़ा है, जिसका प्रमाण पूरे देश ने भारत जोड़ो यात्रा और वोट चोरी यात्रा के दौरान देखा है।
जिला कांग्रेस और शहर कांग्रेस की टीमों द्वारा संगठन को मजबूत करने के लिए किए जा रहे कार्यों की भी उन्होंने सराहना की। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में कांग्रेस पार्टी चुनाव आयोग की पक्षपातपूर्ण भूमिका के खिलाफ बड़ा जन आंदोलन खड़ा करेगी, ताकि जनता के मूल अधिकार वोट का अधिकार की रक्षा सुनिश्चित की जा सके।
अंत में  जावेद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र, संविधान और जनता की आवाज़ की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष जारी रखेगी। पत्रकार वार्ता में मुख्य रूप से ज़िला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ प्रमोद कुमार सिंह , शहर कांग्रेस अध्यक्ष आरिफ़ ख़ान ,पूर्व अध्यक्ष लालजी चौहान , प्रदेश कांग्रेस सचिव सत्यवीर सिंह , लाल प्रकाश पाल, इरशाद खान, मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button