उत्तर प्रदेशचित्रकूट
जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने जनसुनवाई में सुनीं जन समस्याएँ
भूमि विवादों को राजस्व-पुलिस की संयुक्त टीम से तुरंत निस्तारित कराने के आदेश, जनता के बीच जाकर सुनी शिकायतें

जन एक्सप्रेस चित्रकूट। जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने आयोजित जनसुनवाई के दौरान अपने चैंबर से बाहर आकर बड़ी संख्या में मौजूद लोगों की समस्याएं एक-एक कर सुनीं। उन्होंने जनता की ओर से प्रस्तुत सभी शिकायतों का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी प्रकरणों का निस्तारण शासन की मंशा के अनुरूप, गुणवत्तापूर्ण और निर्धारित समय सीमा में किया जाए।जिलाधिकारी ने विशेष रूप से भूमि संबंधी विवादों पर तुरंत कार्रवाई करने पर जोर देते हुए कहा कि राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर जाकर समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करे, ताकि किसी भी प्रकार की नई शिकायत उत्पन्न न हो। उन्होंने अधिकारियों को चेताया कि लापरवाही या देर सहन नहीं की जाएगी और जनता की समस्याओं का समाधान ही प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।






