उत्तर प्रदेशराज्य खबरेंहमीरपुर
ट्रेनी आईएएस रहते SDM सदर डॉ. सारिका मोहन ने पेश की प्रशासनिक दक्षता की मिसाल

जन एक्स्प्रेस/हमीरपुर: बतौर ट्रेनी आईएएस डा० सारिका मोहन ने एसडीएम सदर के साथ ही कई जिम्मेदार पदों पर रहकर अपनी प्रशासनिक कार्यकुशलता की बेहतरीन मिसाल पेश की थी। पंजाब के पटियाला में जन्मी 2006 बैच की आईएएस अधिकारी डा० सारिका मोहन ने बतौर ट्रेनी आईएएस अधिकारी रहते हुये 2009 में हमीरपुर में एसडीएम सदर के अलावा कई अहम पदों पर अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाते हुये बेहतरीन प्रशासनिक कार्य कुशलता की मिसाल पेश की थी। फिलहाल योगी सरकार ने डा० सारिका मोहन को सचिव चिकित्सा शिक्षा विभाग के साथ ही महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा की बड़ी जिम्मेदारी सौंपकर
स्वास्थ्य शिक्षा के सुधारों की बेहतरी की तरफ एक अहम फैसला किया है। जनपद वासियों को उम्मीद है कि उनके आने से स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग में कुछ बेहतर देखने को मिलेगा।






