हमीरपुर: पुलिस ने 14 चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ चार शातिर बाइक चोरों को दबोचा

जन एक्स्प्रेस /हमीरपुर: अपराधों की रोकथाम के साथ ही अपराधियों की धरपकड़ के मद्देनजर चलाये जा रहे अभियान के तहत जरिया पुलिस ने राठ कोतवाली के चिल्ली निवासी 22 वर्षीय हरिमोहन राजपूत पुत्र जयकरन, जबकि जरिया के ग्राम अमूंद निवासी 19 वर्षीय हिमान्शु सेन पुत्र लक्ष्मीप्रसाद, वही जलालपुर के ग्राम न्यूलीबासा के 27 वर्षीय राहुल पुत्र टीकाराम अहिरवार, जबकि मौदहा के ग्राम सिचौली निवासी 22 वर्षीय गुलाम वारिस पुत्र मोहम्मद जलील सहित चारों शातिर चोरों को गिरफ्तार करने के साथ ही उनके कब्जे से चोरी की 14 मोटरसाइकिलें बरामद करने में कामयाबी हासिल की । पुलिस ने चारों शातिर चोरों के खिलाफ मु0अ0सं0 09/2026 धारा 317(2)/317(4)/317(5)/345(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर चारों शातिर चोरों को अदालत में पेश किया गया। जरिया पुलिस ने बताया कि पकड़े गये शातिर चोरो ं में से हरिमोहन राजपूत के खिलाफ पहले से भी राठ कोतवाली में संगीन धाराओं में दो अपराधिक मामले दर्ज हैं। शातिर बाईक चोरों को दबोचने वाली टीम में खासतौर से एस एस आई शान्तनु चतुर्वेदी, एस आई दिलीप श्रीवास्तव, एस आई रोहित यादव, एस आई मानवेन्द्र सिंह, एस आई सचिन शर्मा प्रभारी एस०ओ०जी०, हैड कांस्टेबल शिवेन्द्र सिंह,कांस्टेबल अभिनव प्रताप सिंह, कांस्टेबल धनेश कुमार, कांस्टेबल बृजेश यादव,कांस्टेबल सूरज सिंह, कांस्टेबल अतुल कुमार एस०ओ०जी०,कांस्टेबल सुरेन्द्र कुमार मिश्रा एस०ओ०जी०, कांस्टेबल रवि कुमार पटेल सर्विलांस सेल सहित कांस्टेबल शक्ति सिंह एस०ओ०जी० शामिल रहे।







