उत्तर प्रदेशजौनपुरराज्य खबरें

एसआईआर में गायब 26 हजार से अधिक वोटरों के नाम जुड़वाने का निर्देश, 10 दिन में कार्य पूरा करने की अपील

जन एक्सप्रेस/खुटहन:  जौनपुर जे.सी. मार्डन चिल्ड्रेन हाईस्कूल कलापुर में रविवार को आयोजित पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए मंडल प्रभारी डॉ. राम सूरत विंद ने कहा कि एसआईआर (Special Intensive Revision) में सदर विधानसभा के 26 हजार से अधिक वोटरों के नाम गायब हो गए हैं।

उन्होंने बताया कि इनमें मृतक, लापता और अन्यत्र गमन करने वाले मतदाता शामिल बताए जा रहे हैं, लेकिन वास्तविक मतदाताओं की पहचान कर उनके नाम दोबारा मतदाता सूची में जुड़वाना कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। यह कार्य पूरे मनोयोग से करते हुए 10 दिनों के भीतर शत-प्रतिशत पूर्ण किया जाना आवश्यक है।

डॉ. विंद ने कहा कि एसआईआर में गायब मतदाताओं में लगभग 70 प्रतिशत वोट भाजपा समर्थकों के बताए जा रहे हैं। ऐसे में सभी कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर मतदाता सूची सुधार अभियान को सफल बनाएं।

बैठक में अजय सिंह (प्रतिनिधि माननीय गिरीशचंद्र यादव), डॉ. कमला प्रसाद सिंह, धर्मेंद्र मिश्र, महेंद्र सिंह, राम सवद विंदू, बलिहारी राजभर, मनोज सिंह, इंद्रजीत विश्वकर्मा, डॉ. इंदसेन मौर्य, दिग्विजय सिंह, बबलू शिवम गुप्ता, जवाहरलाल, पप्पू यादव, अमित मोदनवाल, जितेंद्र कुमार अग्रवाल, मोहित विंद, सुभागी मौर्य, सरोजा पाठक सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अजय यादव ने की, जबकि संचालन प्रफुल्लचंद्र मौर्य ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button