डीसीएम श्रीराम शुगर यूनिट रूपापुर में पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित
पत्रकारो को सम्मानित करते हुए मिल प्रबंधन ने दी गन्ना उत्पादन पर विस्तृत जानकारी

जन एक्सप्रेस/हरदोई: डीसीएम श्रीराम शुगर मिल रूपापुर इकाई प्रमुख संजीव कुमार तोमर ने पत्रकार सम्मान समारोह में पत्रकारों को नववर्ष की बधाई देते हुए उन्हें सम्मानित किया।उन्होंने पत्रकारो से चीनी मिल के साथ तालमेल रखते हुए क्षेत्र के किसानों तक गन्ना उत्पादन व किसानों की आर्थिक समृद्धि के लिए तमाम समस्याओं पर विचार साझा किए।
शुगर मिल में आयोजित सम्मान समारोह में पत्रकारों को संबोधित करते हुए डीसीएम शुगर यूनिट रूपापुर के महा प्रबंधक संजीव तोमर ने कहा कि चीनी मिल और किसान एक विकास रूपी गाड़ी के दो पहिए हैं।आज किसान भाइयों को आवश्यकता है कि गन्ने के रकबे के साथ-साथ गन्ने की उपज बढ़ाने पर भी ध्यान दिया जाए।उन्होंने कहा कि आपके अपने चीनी मिल के एरिया में भी ऐसे किसान तैयार हो गए हैं जो कि इस वर्ष 200 कुंतल प्रति बीघा की दर से गन्ने का उत्पादन किये है।मिल प्रबंधक ने कहा कि वह पत्रकार बन्धुओं के माध्यम से क्षेत्र के किसानों को बताना चाहते है कि अभी केन हारवेस्टर का डेमो चकौती खुर्द गाँव में कराया है। और इस वर्ष अभी से तथा अगले वर्ष पेराई सत्र के प्रारम्भ से गन्ना कटाई केन हारवेस्टर से कराने के लिए शासन को पत्र भी भेजा गया है।
जिससे अगले वर्ष पर्ची कैलेण्डर उसी अनुसार किसानों का बनाये का प्रावधान शासन ने सट्टा नीति में कर दिया है। केन हारवेस्टर के आने से निश्चित रूप से लेबर की समस्या दूर होगी।सम्मान समारोह में विभागाध्यक्ष (गन्ना) ए. सिद्दीकी ने बताया कि इस वर्ष वसंत कालीन गन्ना बुवाई में चीनी मिल किसानों के लिए अच्छा अनुदान दे रही है। गन्ना प्रजाति को० 15023 ,को. 0118, कोलख. 14201 , कोलख. 16202 , कोशा. 17231 ,एवं कोशा. 13235 इत्यादि का बीज देने वाले कृषको को 28 फरवरी तक 50 रुपये प्रति कुन्तल एवं 01 मार्च से 75 रुपये प्रति कुन्तल बोनस दिया जायेगा। तथा जल प्लावित क्षेत्र में कोलख. 94184 एवं को. 98014 गन्ना प्रजाति का बीज देने वाले किसानों को 01 मार्च से 50 रुपये प्रति कुन्तल बोनस दिया जायेगा। इसलिए आवश्यकता है कि अपना गन्ना बीज रोककर दूसरे किसानों को गन्ना बुवाई में मदद करें।ताकि गन्ने का रकबा बढ़ाया जा सके ।
इस वर्ष बीज वितरण करने वाले कृषकों को उनके प्रीमियम धनराशि से फ्री में नायलोन नेट का भी प्रबंध किया गया है। उन्होंने फसल अमृत पर भी प्रकाश डालते हुए कहा कि गन्ना प्रजाति को.15023 , को.0118 , कोलख. 14201 , कोलख.16202, कोशा.17231 एवं कोशा. 13235 गन्ना प्रजाति की बुबाई करने वाले किसानों को 05 बोरी फसल अमृत प्रति एकड़ की दर से 50 प्रतिशत छूट पर दिया जायेगा । इसके अलावा चीनी मिल द्वारा गन्ना बुवाई मशीन एम.टी.पी. पर 35000 रुपया, पेडी प्रबंध मशीन आर.एम.डी. पर 20000 रूपया, आधूनिक मशीन एफ.डी.पी.ए. पर 25000 रु० एवं ट्रैंच प्लान्टर पर 5000 रुपये तक की छूट दी जा रही है।
इसके अतिरिक्त पावर वीडर पर 20000 रूपया , ट्रैक्टर चालित रोटरी पर 10000 रुपया , डिस्क प्लाऊ पर 5000 रूपया एवं छोटे ट्रैक्टर पर 50000 स्पये तक की छूट दी जा रही है । श्री सिद्दीकी ने चीनी मिल के सभी योजनाओं के बारे में बृहद रूप से पत्रकार बन्धुओ को अवगत कराया और अपील की कि इसको जन-जन तक पहुंचाएं। जिससे चीनी मिल क्षेत्र के किसानों का विकास हो।इस समारोह में इंजिनियरिंग हेड संजय सिंह, प्रोसेस हेड समीर चौधरी, मानव संसाधन विभाग हेड अनुराग तोमर, कमर्शियल हेड अभिजित सेन गुप्ता, लीगल हेड उमेश नरायन सिंह आदि उपस्थित रहे।






