उत्तर प्रदेशमहोबाराज्य खबरें

व्यापारियों और अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई संपन्न

व्यापारियों ने बताई अपनी समस्याएं जिला अधिकारी को

 जन एक्सप्रेस/महोबा : महोबा जनपद स्तरीय उद्योग तथा व्यापार बंधु की बैठक जिलाधिकारी गजल भारद्वाज की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में संपन्न हुई ।बैठक में मुख्य रूप से विद्युत से संबंधित समस्या,महोबा से कबरई के बीच खराब रोड, खनिजों के अवैध परिवहन को रोकने के संबंध में तथा कबरई में पेयजल की समस्या के संबंध में प्रकरण प्रस्तुत किए गए। इसके साथ ही कबरई से बांदा के बीच रोड खराब होने का प्रकरण तथा प्रदेश में उपखनिजों के परिवहन में गलत चालान करने के संबंध में उद्यमियों द्वारा समस्या रखी गई। उपरोक्त प्रकरणों पर जिलाधिकारी द्वारा विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता, NHAI छतरपुर के साइट इंजीनियर, वरिष्ठ खान अधिकारी, अधिशासी अभियंता जल निगम नगरीय तथा परिवहन विभाग को समयांतर्गत कार्यवाही हेतु दिशा निर्देश निर्गत किए गए। बैठक का संचालन उपायुक्त उद्योग महेश चंद्र सरोज द्वारा किया गया । बैठक में मुख्य रूप से मुख्य विकास अधिकारी बलराम कुमार, सहायक आयुक्त व्यापार कर तथा अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों व उद्यमियों तथा व्यापारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। उद्यमी व व्यापारी संगठन की तरफ से देवेंद्र मिश्रा, रघुराज सिंह, मोहम्मद वसीम, भागीरथ नगाइच, राम गुप्ता इत्यादि द्वारा प्रतिभाग किया गया।


स्पष्ट मीडिया कार्यालय परिहार निवास आल्हा चौक सिर्फ खबरों और विज्ञापनों के लिए संपर्क करें 73 8897 2903

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button