उत्तर प्रदेशलखनऊ

शुल्क बकाया पर LDA की बड़ी कार्रवाई, हुसैनाबाद फूड कोर्ट अस्थायी रूप से बंद

जन एक्सप्रेस/लखनऊ। राजधानी के प्रमुख हुसैनाबाद फूड कोर्ट को लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। यह कार्रवाई तय शुल्क समय पर जमा न किए जाने के चलते की गई है। LDA की ओर से पहले नोटिस जारी किया गया था, लेकिन उसके बावजूद शुल्क का भुगतान नहीं किया गया।प्राधिकरण की कार्रवाई के बाद फूड कोर्ट में संचालित सभी गतिविधियां पूरी तरह ठप हो गई हैं। फूड कोर्ट बंद होने से वहां काम करने वाले दुकानदारों और कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।LDA अधिकारियों के अनुसार संचालकों को कई बार भुगतान के लिए चेताया गया था, लेकिन तय समय सीमा में शुल्क जमा नहीं किया गया। फिलहाल फूड कोर्ट के संचालकों और LDA अधिकारियों के बीच बातचीत जारी है। शुल्क का भुगतान होने के बाद आगे की कार्रवाई और फूड कोर्ट को दोबारा खोले जाने पर निर्णय लिया जाएगा।प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि अगले आदेश तक हुसैनाबाद फूड कोर्ट बंद ही रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button