उत्तर प्रदेशजौनपुरराज्य खबरें

जनसुनवाई में दिखी सख़्ती और संवेदनशीलता, एसपी डॉ. कौस्तुभ ने सुनी फरियादियों की समस्याएँ

जन एक्सप्रेस /जौनपुर: जौनपुर पुलिस अधीक्षक जौनपुर डॉ० कौस्तुभ द्वारा आज पुलिस कार्यालय पर जनसुनवाई आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में फरियादी अपनी शिकायतें लेकर पहुँचे।

पुलिस अधीक्षक ने सभी फरियादियों की समस्याओं को गम्भीरतापूर्वक सुनते हुए उनके त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा दूरसंचार माध्यम से संबंधित थाना प्रभारियों एवं अधिकारियों से वार्ता कर मामलों की प्रगति की जानकारी ली गई तथा लम्बित एवं संवेदनशील मामलों में शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा पीड़ितों को समयबद्ध और निष्पक्ष न्याय दिलाना पुलिस प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव एवं संबंधित थानों के प्रभारी अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button