उत्तर प्रदेशमहराजगंजराज्य खबरें

ठूठीबारी के धरमौली गांव में चार दिवसीय गायत्री माता यज्ञ का शुभारंभ

जन एक्सप्रेस/महाराजगंज: ठूठीबारी के टोला धरमौली गांव में शुक्रवार को चार दिवसीय गायत्री माता यज्ञ का शुभारंभ श्रद्धा और उल्लास के साथ हुआ। आयोजन की शुरुआत भव्य कलश यात्रा से की गई, जिसमें पीतांबरी वस्त्रधारण किए करीब 500 महिलाएं और कुंवारी कन्याएं सिर पर कलश लेकर शामिल हुईं। गायत्री माता की जय के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया।

कलश यात्रा यज्ञ स्थल से प्रारंभ होकर

धरमौली से सड़कहवा होते हुए ठूठीबारी–रामनगर रोड तक पहुंची और पुनः यज्ञ स्थल पर जाकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया। यह आयोजन पं. शर्मा आचार्य की साधना परंपरा, वंदनीय माता भगवती के जन्मोत्सव तथा अखंड दीपक प्रज्वलन के साथ शताब्दी वर्ष 2026 के उपलक्ष्य में किया जा रहा है।

कथा वाचक के रूप में शांतिकुंज, हरिद्वार से पधारे सुरेंद्र शास्त्री ने कहा कि यह आयोजन विश्व शांति, समरसता और सशक्त समाज के निर्माण हेतु सात सूत्रीय आंदोलन को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है। उन्होंने बताया कि साधना, सद्भाव, स्वास्थ्य, जनजागरण, कुरीतियों का उन्मूलन, व्यसन मुक्ति, पर्यावरण संरक्षण और स्वावलंबन के जरिए विचार क्रांति का संदेश दिया जा रहा है। यज्ञ के आयोजक ब्लॉक समन्वयक सुग्रीम गुप्त ने बताया कि चार दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में यज्ञ, प्रवचन, सामूहिक साधना तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

आयोजन को सफल बनाने में श्याम बिहारी प्रजापति, हीरालाल गुप्त, बद्रीलाल गुप्त और रामानंद नायक की विशेष भूमिका रही। इस अवसर पर गायत्री समूह एवं ग्रामीणों में रिखई धवल, नारद साहनी, अजीत यादव, शंकर मद्धेशिया, प्रतीक जोशी, मोहन यादव, अमित खरवार, गुदून यादव सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे। आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button