उत्तर प्रदेशप्रतापगढ़राज्य खबरें

सांसद की अध्यक्षता में निगरानी समिति ( दिशा ) की बैठक सम्पन्न

जन एक्सप्रेस /प्रतापगढ़: जिले में गुरुवार को जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति ( दिशा ) की बैठक विकास भवन स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय सभागार में सम्पन्न हुई। जिसमें सांसद एसपी सिंह पटेल ने बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में विधायक रानीगंज आरके वर्मा, विधायक जीतलाल पटेल, जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी, पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दिव्या मिश्रा तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारीगण एवं जनप्रतिनिधिगण के प्रतिनिधि मौजूद रहे। इस दौरान केन्द्र व राज्य सरकार की प्राथमिकता से जुड़े योजनाओं की गहन समीक्षा की गई। जनप्रतिनिधियों द्वारा जन सुविधाओं से जुड़े अनेक सुझाव और समस्याओं को भी रखा गया। जिसके समाधान के निर्देश समिति द्वारा अधिकारियों को दी गई। योजनाओं की प्रगति, गुणवत्ता एवं समयबद्ध क्रियान्वयन पर चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए स्थानीय समस्याओं एवं सुझावों पर विचार-विमर्श कर उनके त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। अध्यक्ष एसपी सिंह पटेल ने कहा कि जनप्रतिनिधियों द्वारा विभिन्न विभागों से जुड़ी जो शिकायतें व फीडबैक रखा गया है। उसे अधिकारी गंभीरता से लेते हुए समय सीमा के अन्दर उसका समाधान कराएं। विकास योजनाओं के सफलतम क्रियान्यावन के लिए रोड मैप तैयार कर कार्य किए जाए। अधिकारी व जनप्रतिनिधि जिले के विकास के लिए आगे आकर टीम भाव से कार्य करें। जिससे कि विकास की दिशा में जिला अग्रणी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button