उत्तर प्रदेशचित्रकूट

बैंक बकाया न चुकाने पर 38 किता जमीन की होगी नीलामी, 13 मार्च को तहसील मानिकपुर में होगी कार्रवाई

प्रचार-प्रसार न होने से पहले टली थी नीलामी, बड़े बैंक बकायेदार की जमीन फिर होगी नीलाम

जन एक्सप्रेस/चित्रकूट/मानिकपुर:जनपद चित्रकूट की मानिकपुर तहसील में बैंक ऋण बकाया न चुकाने पर एक बड़े बकायेदार की कुर्कशुदा जमीन की पुनः नीलामी की जाएगी। तहसील प्रशासन ने इसके लिए 13 मार्च 2026 की तिथि निर्धारित की है।
तहसीलदार मानिकपुर ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री क्षत्रपाल पुत्र चिल्हू, निवासी नयापुरवा रूकमाबुजुर्ग, तहसील मानिकपुर, संग्रह अनुभाग मानिकपुर में बैंक देय के 10 बड़े बकायेदारों में शामिल हैं। बैंक ऋण की धनराशि जमा न करने पर उप जिलाधिकारी मानिकपुर के आदेश दिनांक 4 फरवरी 2026 के तहत उनकी भूमि को कुर्क किया गया था।इसके बाद कुर्कशुदा भूमि की नीलामी 27 फरवरी 2026 को निर्धारित की गई थी, लेकिन सूचना का पर्याप्त प्रचार-प्रसार न हो पाने के कारण उस दिन नीलामी की कार्रवाई नहीं हो सकी।अब प्रशासन ने बकायेदार की कुल 38 किता जमीन, जिसमें गाटा संख्या 1245, 1248, 1251, 1252, 1255, 1263, 1264, 1265, 1266, 1268, 1270, 1271, 1272, 1273, 1274, 1275, 1276, 1280, 1281, 1318, 1364, 1395, 1396, 1397, 1398, 1399, 1400, 1410, 1411, 1412, 1413, 1415, 1416, 1417 और 1418 शामिल हैं, की पुनः नीलामी 13 मार्च 2026 को प्रातः 11 बजे तहसील परिसर मानिकपुर में की जाएगी।प्रशासन ने बताया कि नीलामी से संबंधित शर्तों और प्रतिबंधों की विस्तृत जानकारी किसी भी कार्य दिवस में उप जिलाधिकारी कार्यालय मानिकपुर से प्राप्त की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button