:जौनपुरjaunpurउत्तर प्रदेशजौनपुरराज्य खबरें

जौनपुर महोत्सव 2026 को भव्य बनाने की तैयारी, शाही किले में होगा आयोजन

जन एक्सप्रेस/जौनपुर: जौनपुर महोत्सव के भव्य आयोजन के संबंध में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण गिरीश चंद्र यादव की अध्यक्षता एवं मा0 विधायक मडियाहू डॉ0 आर0 के0 पटेल और जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चन्द्र की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक सम्पन्न हुई।

बैठक में महोत्सव के सफल आयोजन को लेकर मा0 राज्यमंत्री जी के द्वारा विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। मा0 मंत्री जी ने बताया कि जौनपुर महोत्सव 24, 25और 26 मार्च 2026 को शाही किले में आयोजित किया जाना प्रस्तावित है, उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जौनपुर महोत्सव को भव्य एवं आकर्षक रूप से आयोजित किया जाए, जिससे जनपद की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक परंपराओं को व्यापक स्तर पर प्रदर्शित किया जा सके। उन्होंने कहा कि महोत्सव में स्थानीय कलाकारों तथा लोक संस्कृति को विशेष स्थान दिया जाए, जिससे उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्राप्त हो।

बैठक में महोत्सव के अंतर्गत सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेल प्रतियोगिताएं तथा विभिन्न विभागों की योजनाओं के प्रचार-प्रसार के संबंध में भी चर्चा की गई। साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि आयोजन के दौरान सुरक्षा, साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित की जाएं।

जिलाधिकारी के द्वारा आश्वस्त कराया गया कि पिछले वर्ष के तरह इस बार भी भव्य सामूहिक विवाह सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सामूहिक विवाह हेतु जोड़ो का शत प्रतिशत बायोमैट्रिक सत्यापन किया जायेगा, विभागीय योजनाओं से संबंधित प्रदर्शनों लगाये जाने के साथ ही एक जनपद एक उत्पाद सहित अन्य विभागों के स्टाल लगाए जाएंगे। बैठक में सम्मानित जनप्रतिनिधिगण, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button