जौनपुर में गैस सिलेंडर की ‘ब्लैक’ मार्केटिंग के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल
राष्ट्रपति के नाम कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉ प्रमोद सिंह जौनपुर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

जन एक्सप्रेस/जौनपुर: जौनपुर जिले में रसोई गैस (LPG) की भारी किल्लत और कथित कालाबाजारी को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति के नाम संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
प्रमुख आरोप और जनता की परेशानी: प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस नेता ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि जौनपुर के सभी 21 ब्लॉकों में गैस सिलेंडरों की भारी कमी है।
उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा: भारी गैस सिलेंडर का महामारी: जनता पिछले 3-4 दिनों से खाली सिलेंडर लेकर सड़कों पर खड़ी है। चिलचिलाती धूप में सुबह से शाम तक इंतजार करने के बाद भी लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।
कालाबाजारी का खेल: कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि गैस एजेंसियों में सिलेंडरों को ‘ब्लैक’ किया जा रहा है। 900 रुपये के सिलेंडर को 1600 से 2000 रुपये के बीच अवैध रूप से बेचा जा रहा है।
OTP और बुकिंग में धांधली: उपभोक्ताओं को समय पर OTP नहीं मिल रहा है और गैस एजेंसियों के फोन नंबर अक्सर व्यस्त रहते हैं।
ग्रामीण क्षेत्रों में संकट: सिलेंडर न मिलने के कारण गांवों में लोगों के लिए खाना बनाना तक मुश्किल हो गया है।
राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की मांग: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि एक तरफ सरकार दावा करती है कि गैस की कोई कमी नहीं है, वहीं दूसरी तरफ जमीन पर स्थिति इसके बिल्कुल विपरीत है। उन्होंने आरोप लगाया कि गैस वितरण का काम “पूंजीपतियों के हाथ” में सौंप दिया गया है, जिससे आम जनता त्रस्त है।
ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेस ने मांग की है कि गैस सिलेंडरों की आपूर्ति तुरंत बहाल की जाए और कालाबाजारी करने वाली एजेंसियों पर सख्त कार्रवाई हो ताकि गरीब और मध्यम वर्ग को राहत मिल सके।






