उत्तराखंड

उत्तरकाशी: राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय मनेरी के दो बच्चों का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय में

जन एक्सप्रेस/उत्तरकाशी: जनपद उत्तरकाशी के ब्लॉक भटवाड़ी में स्थित राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय मनेरी के दो बच्चों का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय, धुनगिरी, पुरोला के लिए हुआ है। चयनित छात्र-छात्राएं हैं:

  • कु. वैष्णवी बिष्ट
  • सुधांशु बिष्ट

दोनों सगे भाई-बहन हैं और इस प्रतियोगिता में अपनी सफलता से स्कूल और अभिभावकों का मान बढ़ाया है।

विद्यालय की उपलब्धियां:

विद्यालय प्रबंधन समिति, शिक्षक एवं अभिभावकों ने इस सफलता पर खुशी व्यक्त की है। वर्ष 2018 से 2026 तक इस विद्यालय के कुल 47 बच्चों का चयन नवोदय विद्यालय, सैनिक स्कूल और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में हुआ है। यह संख्या जनपद में इस स्कूल की विशेष उपलब्धि को दर्शाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button