उत्तरकाशी

95वें दिन आंदोलन हुआ और मजबूत, युवाओं का बढ़ता समर्थन बना प्रशासन के लिए चुनौती

जन एक्सप्रेस/उत्तरकाशी: अनिश्चितकालीन धरना आज 95वें दिन भी पूरी मजबूती के साथ जारी रहा। आंदोलन में अब युवाओं की भागीदारी तेजी से बढ़ रही है, जिससे यह आंदोलन एक जनआंदोलन का रूप लेता जा रहा है।
आंदोलनकारियों का कहना है कि नगर पालिका द्वारा कूड़ा निस्तारण के नाम पर केवल दिखावा किया जा रहा है, जबकि जमीन पर कोई वास्तविक कार्य नहीं हो रहा है।
धरने का नेतृत्व कर रहे गोपीनाथ सिंह रावत ने साफ कहा कि यह लड़ाई मां गंगा की स्वच्छता और आने वाली पीढ़ियों के स्वास्थ्य की है। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि जल्द ही ठोस कदम नहीं उठाए गए तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।साथ में आज नितिन रावत, पुरुषोत्तम विश्वकर्मा, मोहित सिंह चौहान, जितेंद्र, रितेश चौहान, आलोक राणा, राहुल चौहान आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button