utrakhandटिहरी

कस्तल यूथ फाउंडेशन ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय सिल्ला को भेंट किया स्मार्ट टीवी, डिजिटल शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा

जन एक्सप्रेस /नई टिहरी:- शिक्षा में तकनीक के बढ़ते महत्व को देखते हुए कस्तल यूथ फाउंडेशन ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय सिल्ला को एक स्मार्ट टीवी भेंट किया। इस पहल का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को आधुनिक तकनीक आधारित शिक्षा से जोड़ना और उनके सीखने की प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाना है।

फाउंडेशन के सदस्य एवं क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधि जसपाल सिंह बगियाल तथा सोवन श्रीवाल ने स्मार्ट टीवी विद्यालय को सौंपते हुए कहा कि इससे विद्यार्थियों को नई तकनीक के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि डिजिटल संसाधनों के उपयोग से बच्चों के ज्ञान और सीखने की क्षमता में सकारात्मक वृद्धि होगी।

विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका लक्ष्मी बगियाल और शिक्षिका रीना देवी ने कस्तल यूथ फाउंडेशन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था द्वारा छात्र-छात्राओं के हित में उठाया गया यह कदम सराहनीय है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट टीवी के माध्यम से बच्चों को आधुनिक शिक्षण पद्धति का लाभ मिलेगा और उनकी पढ़ाई अधिक रोचक एवं प्रभावी बनेगी।

कार्यक्रम में विद्यालय परिवार, अभिभावकों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। इस अवसर पर रजनी देवी, नत्थी सिंह चौहान, आनंद सिंह बगियाल, अजय सिंह, भगवान सिंह, सुबदा रावत, राधा देवी, कांता देवी, महेश्वरी देवी, सुबनी देवी और पुष्पा देवी सहित कई अभिभावक उपस्थित रहे।

फाउंडेशन की इस पहल को क्षेत्र में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button