utrakhandटिहरीनई टिहरी

नई टिहरी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन पर आयुष विंग की टीम को किया सम्मानित

जन एक्सप्रेस /नई टिहरी :- 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन और उत्कृष्ट कार्य के लिए जिला चिकित्सालय बौराड़ी की आयुष विंग की पूरी टीम को जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल एवं जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. सुभाष चंद द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके योगदान की सराहना की गई।

जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने कहा कि आयुष विभाग ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन, जनजागरूकता कार्यक्रमों और योग के व्यापक प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने विभाग की टीम की प्रशंसा करते हुए कहा कि योग को जन-जन तक पहुंचाने में आयुष विभाग का योगदान अत्यंत सराहनीय है।

सम्मानित होने वालों में जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. सुभाष चंद, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. सत्यवीर रावत एवं डॉ. सिद्धि मिश्रा, चिकित्सा अधिकारी डॉ. करण पाल सिंह, डॉ. विनोद रावत, भुवनेश्वर प्रसाद बडोनी, मनोज सिंह, रजनी सेमवाल, विकास बिजल्वाण, वैशाली जुयाल तथा सरिता खरोला शामिल रहे।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने टीम को भविष्य में भी इसी समर्पण और उत्साह के साथ कार्य करते रहने तथा लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए योग एवं आयुष पद्धति से जोड़ने का आह्वान किया।

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. सुभाष चंद ने सम्मान के लिए जिलाधिकारी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान पूरी आयुष टीम के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि आयुष विभाग भविष्य में भी योग, आयुर्वेद और जनस्वास्थ्य संवर्धन के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा तथा अधिक से अधिक लोगों तक स्वास्थ्य जागरूकता पहुंचाने का प्रयास करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button