:जौनपुरUP Breaking NewsUP POLICEउत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़ट्रेंडिंगराज्य खबरें

महाराजा अग्रसेन जयंती एवं शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

जन एक्सप्रेस/ शाहगंज ,जौनपुर :- अग्रहरि समाज द्वारा महाराजा अग्रसेन जयंती उत्सव एवं नवगठित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह का बुधवार‌ को नव निर्वाचित अध्यक्ष मनोज अग्रहरि ड्रेसेस के नेतृत्व में आयोजित किया गया।‌ कार्यक्रम निर्माणाधीन अग्रहरि धर्मशाला एवं ज्योत्सना भवन, पक्का पोखरा‌ पर आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अग्रहरि समाज के राष्ट्रीय महामंत्री अशोक अग्रहरि रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि प्रदेश अध्यक्ष रमेश चन्द्र अग्रहरि, राष्ट्रीय युवा महामंत्री संतोष अग्रहरि, जिलाध्यक्ष मनोज अग्रहरि रहे। समारोह में अतिथि विधायक रमेश सिंह, डॉ अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी, नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि वीरेन्द्र सिंह ‘बंटी’ समेत तमाम गणमान्य मौजूद रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य हरि प्रसाद अग्रहरि ने की। समारोह में अग्रहरि समाज अध्यक्ष मनोज अग्रहरि ड्रेसेस, महामंत्री श्रवण अग्रहरि, कोषाध्यक्ष सी.ए. बिजेन्द्र अग्रहरि, महिला अग्रहरि समाज की अध्यक्षा सीमा-सुनील अग्रहरि तथा युवा अग्रहरि समाज के अध्यक्ष विनायक अग्रहरि सहित नवगठित पदाधिकारियों ने पद भार हेतु शपथ ग्रहण किया।इस दौरान 14 वयोवृद्ध सम्मान (महिला-पुरुष) और 15 उत्कृष्ट विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। साथ ही नगर के अन्य समाजसेवी संस्था व लोगों को सम्मानित हुये। संचालन संजय गुप्त और सहयोगी डॉ सौम्या अग्रहरि, अजय अग्रहरि और पवन तनय ने किया।

समारोह में समाज के वरिष्ठजनों, मातृशक्ति, युवा साथियों एवं स्वजातीय बंधुओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। वक्ताओं ने सामाजिक एकता, संगठन की मजबूती, संस्कारों के संरक्षण एवं समाजहित में सामूहिक सहभागिता को समय की आवश्यकता बताया। अग्रहरि समाज के अध्यक्ष मनोज अग्रहरि ने सभी अतिथियों एवं समाज के उपस्थित बंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एकता, संगठन, सहयोग और समर्पण के माध्यम से समाज को नई ऊँचाइयों तक ले जाना ही संगठन का संकल्प है।

समारोह में बजरंग प्रसाद, उमाशंकर अग्रहरि, अरविंद अग्रहरि, जय प्रकाश अग्रहरि, विनोद अग्रहरि, राजू अग्रहरि, अमरनाथ अग्रहरि, राजकुमार अग्रवाल, निवर्तमान अध्यक्ष- शीम प्रकाश अग्रहरि ‘सिम्पू’, निवर्तमान अध्यक्षा संगीता, मनीष अग्रहरि, नीलाम, ऊषा, नूपुर अग्रहरि, प्रीति अग्रहरि, अश्वनी, धर्मेन्द्र अग्रहरि, रामअवतार, कमलेश अग्रहरि,अनिल अग्रहरि, जेपी अग्रहरि, अज्जू, रविशंकर अग्रहरि, कमलेश सेना, गिरधारी, राहुल अग्रहरि, संदीप, विक्की, सुनील अग्रहरि ‘टप्पू’, रामकुमार अग्रहरि, मुन्ना अग्रहरि आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button