CrimeCyber Fraudutrakhandउत्तरकाशी

अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

जन एक्सप्रेस /सितारगंज :- अपराध और अवैध असलहों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सितारगंज कोतवाली पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, 14 अक्टूबर को कोतवाली पुलिस की टीम क्षेत्र में गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एमबीआर गेट से कैलाश नदी की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में पैदल जाता दिखाई दिया। पुलिस टीम को देखकर उसने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से .315 बोर का एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राकेश यादव (33) पुत्र अशोक कुमार, निवासी गणेश मंदिर के पास, वार्ड नंबर 13, सितारगंज के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सुंदरम शर्मा, उपनिरीक्षक जगत सिंह शाही, अपर उपनिरीक्षक सुरेंद्र सिंह दानू, हेड कांस्टेबल कमल गहतोड़ी और कांस्टेबल सुनील कुमार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button