CrimeCyber Fraudutrakhandउत्तरकाशी

बनबसा में जुआ खेलते 8 लोग गिरफ्तार, ₹21,170 की नकदी बरामद

जन एक्सप्रेस /बनबसा :-  चम्पावत जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बनबसा पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से ₹21,170 की नकदी और 52 ताश के पत्ते बरामद किए हैं। इसके अलावा पांच मोटरसाइकिलों को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज किया गया है।

पुलिस के अनुसार, 14 अक्टूबर 2026 को बनबसा थाना पुलिस ने बैराज पुल क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए आठ लोगों को जुआ खेलते पकड़ा। मौके से नकदी और ताश के पत्ते बरामद किए गए।

पुलिस ने इस मामले में सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। चम्पावत पुलिस का कहना है कि अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button