UP Breaking NewsUP POLICEउत्तर प्रदेशराज्य खबरेंहरदोई

मानदेय बढ़ाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर समूह सखियों ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

जन एक्सप्रेस/हरदोई :- हरपालपुर,हरदोई। गांवों में स्वयं सहायता समूहों का संचालन करने वाली समूह सखियों ने बुधवार को हरपालपुर विकास खंड कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। मानदेय बढ़ाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर महिलाओं ने जमकर नारेबाजी की और खंड विकास अधिकारी त्रिलोकी चंद्र शर्मा को ज्ञापन सौंपा।

समूह सखियों का कहना है कि वे 15 से 20 समूहों की जिम्मेदारी संभालती हैं और रोजाना 8 से 10 घंटे काम करती हैं। इसके बावजूद उन्हें मानदेय के रूप में महज 1 से 2 हजार रुपये ही मिल पाते हैं। मोबाइल रिचार्ज, इंटरनेट और गांवों में आने-जाने का खर्च खुद उठाने के कारण आर्थिक मुश्किलें बढ़ रही हैं। महिलाओं ने मांग की कि उनका मानदेय बढ़ाकर 20 हजार रुपये प्रतिमाह किया जाए और राशि सीधे बैंक खाते में भेजी जाए। इसके अलावा काम के लिए मोबाइल, इंटरनेट रिचार्ज, यात्रा भत्ता, पहचान पत्र, दो ड्रेस और 20 लाख रुपये की बीमा पॉलिसी दिए जाने की मांग की गई। इस दौरान अर्चना, पिंकी देवी, सुनीता, शशि, पूनम देवी और ज्ञानू समेत सैकड़ों महिलाएं मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button