
जन एक्सप्रेस /हल्द्वानी :- नैनीताल जिले में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत काठगोदाम पुलिस ने दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 14 अक्टूबर को दोनों आरोपियों के घरों पर दबिश देकर उन्हें गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी हरबंस सिंह और क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में गठित टीम ने दोनों वारंटियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अभिषेक राम (24) पुत्र नीरज राम, निवासी गोविंद ग्राम, गोलापार, थाना काठगोदाम तथा मनीष आर्य (35) पुत्र स्वर्गीय गंगाराम आर्य, निवासी नवाड़ खेड़ा, रामलाल कॉलोनी, थाना काठगोदाम के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक, अभिषेक राम के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत गैर-जमानती वारंट जारी था। वहीं, मनीष आर्य के खिलाफ भी आबकारी अधिनियम के तहत वारंट जारी था। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक खष्टी बिष्ट, कांस्टेबल सुरेंद्र बिष्ट और कांस्टेबल प्रेम प्रकाश शामिल रहे।






