Lucknowउत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़राज्य खबरें

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल फिर वंदे भारत से पहुंचीं प्रयागराज, दिया सार्वजनिक परिवहन और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

जन एक्सप्रेस /लखनऊ :- उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने एक बार फिर सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने की पहल करते हुए गुरुवार को लखनऊ से प्रयागराज तक वंदे भारत एक्सप्रेस से यात्रा की। उनके साथ प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ भी मौजूद रहे।

राज्यपाल प्रयागराज में आयोजित विभिन्न विश्वविद्यालयों के दीक्षांत समारोहों में शामिल होने के लिए ट्रेन से रवाना हुईं। इस दौरान उन्होंने सार्वजनिक परिवहन के उपयोग और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

प्रधानमंत्री के ‘ईंधन बचाओ’ आह्वान का समर्थन

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ईंधन बचाने और सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने के आह्वान के बाद से लखनऊ से बाहर की यात्राओं में लगातार ट्रेन का उपयोग कर रही हैं। इससे पहले भी वह सामान्य यात्रियों के साथ रेल यात्रा कर चुकी हैं।

प्लेटफॉर्म में किया गया बदलाव

राज्यपाल की यात्रा को देखते हुए वंदे भारत एक्सप्रेस के प्रस्थान प्लेटफॉर्म में बदलाव किया गया। ट्रेन को निर्धारित प्लेटफॉर्म नंबर 7 के बजाय प्लेटफॉर्म नंबर 1 से रवाना किया गया।

पहले भी कर चुकी हैं ट्रेन से सफर

इससे पहले 9 जुलाई को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल उत्सर्ग एक्सप्रेस से ऐशबाग से कानपुर गई थीं। अगले दिन उन्होंने उसी ट्रेन से लखनऊ वापसी की थी। अब प्रयागराज की यात्रा भी उन्होंने वंदे भारत एक्सप्रेस से की है।

शुक्रवार को होगी वापसी

राज्यपाल शुक्रवार को प्रयागराज से वंदे भारत एक्सप्रेस के माध्यम से लखनऊ लौटेंगी। उनकी लगातार रेल यात्राओं को सार्वजनिक परिवहन के प्रति जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण के संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button