utrakhand

उत्तरकाशी की मुखेम रेंज में हरेला पर्व पर वृक्षारोपण, वन विभाग और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने दिया हरियाली का संदेश

जन एक्सप्रेस /उत्तरकाशी :- उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के अवसर पर वन प्रभाग उत्तरकाशी की मुखेम रेंज के बाड़ागड़ी अनुभाग तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उत्तरकाशी के संयुक्त तत्वावधान में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, वन कर्मियों और प्राविधिक कार्यकर्ताओं ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कुटेटी देवी मंदिर परिसर में हुआ पौधारोपण

उप वन क्षेत्राधिकारी रोशन लाल की अध्यक्षता में कुटेटी देवी मंदिर परिसर के आसपास स्थित आरक्षित वन क्षेत्र में पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित ललित नौटियाल ने विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्र पंचायत सदस्य शंकर सिंह गुसाईं उपस्थित रहे। सभी प्रतिभागियों ने एक-एक पौधा लगाकर हरियाली बढ़ाने और लगाए गए पौधों की सुरक्षा का संकल्प लिया।

वन संरक्षण का दिया संदेश

उप वन क्षेत्राधिकारी रोशन लाल ने लोगों से अपने आसपास अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण की अपील की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण में जनभागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है।

क्षेत्र पंचायत सदस्य शंकर सिंह गुसाईं ने मानव जीवन में वनों की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण आवश्यक है।

वहीं पीएलवी राजेश रतूड़ी ने कहा कि वन जीवन का मूल आधार हैं और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाना जरूरी है।

बड़ी संख्या में वन कर्मी रहे मौजूद

कार्यक्रम में वन दरोगा शिवानी सिंह, शिवानी पोखरियाल, सुशांत पवार, वन आरक्षी लोकेन्द्र सिंह, सुनील राणा, विकाभ राणा, राग लाल, श्याम लाल, चैत बिह, अंकित सिंह, पीएलवी अनीता, त्रातु राणा सहित वन विभाग के अधिकारी, कर्मचारी और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

हरेला पर्व पर आयोजित इस अभियान के माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण, वन संवर्धन और अधिक से अधिक वृक्षारोपण के लिए प्रेरित किया गया।

संवाददाता : चंद्रप्रकाश बहुगुणा | जन एक्सप्रेस, उत्तरकाशी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button