EDUCATIONutrakhandउत्तरकाशीकर्णप्रयाग

कर्णप्रयाग में नवप्रवेशी विद्यार्थियों को महाविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था और सुविधाओं की दी जानकारी

 

संवाददाता : नरेंद्र सिंह रावत

जन एक्सप्रेस /कर्णप्रयाग :- राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कर्णप्रयाग में नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं को महाविद्यालयीन वातावरण, शैक्षणिक व्यवस्था और छात्रहित में संचालित सुविधाओं से परिचित कराने के लिए शुक्रवार को एक दिवसीय इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. आर.ए. सिंह ने की। कार्यक्रम में एनईपी-2020 के नोडल अधिकारी डॉ. किरण कुमार पंत ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रमुख प्रावधानों की जानकारी विद्यार्थियों को दी। उन्होंने बहुविषयक शिक्षा, क्रेडिट प्रणाली, अकादमिक बैंक ऑफ क्रेडिट (एबीसी), कौशल विकास, रोजगारपरक शिक्षा, नवाचार और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विस्तार से प्रकाश डाला। महाविद्यालय के प्राध्यापकों ने विद्यार्थियों को विभिन्न शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों की जानकारी देते हुए नियमित अध्ययन, अनुशासन, समय प्रबंधन और व्यक्तित्व विकास के लिए प्रेरित किया। साथ ही विद्यार्थियों को महाविद्यालय में उपलब्ध विभिन्न अवसरों का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम के दौरान एनसीसी, एनएसएस, रोवर-रेंजर, छात्रवृत्ति, करियर काउंसलिंग, उद्यमिता, परीक्षा, रेडक्रॉस, पुस्तकालय, योगा और समर्थ पोर्टल सहित विभिन्न समितियों एवं प्रकोष्ठों की कार्यप्रणाली और छात्रहित में संचालित गतिविधियों की जानकारी दी गई। प्राचार्य प्रो. आर.ए. सिंह ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए कहा कि महाविद्यालय विद्यार्थियों के शैक्षणिक, बौद्धिक, सामाजिक और व्यक्तित्व विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने विद्यार्थियों से शैक्षणिक, सांस्कृतिक, खेलकूद एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करने और अनुशासन व नियमितता को विद्यार्थी जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. कविता पाठक ने किया। इस दौरान डॉ. कामना लोहनी, डॉ. महेंद्र जोशी, डॉ. चंद्रपाल, डॉ. कीर्तिराम डंगवाल, डॉ. हरीश बहुगुणा, डॉ. इंद्रेश पांडेय, डॉ. षष्टी बल्लभ मिश्रा, डॉ. शीतल देशवाल, नरेंद्र पंघाल, डॉ. आर.सी. भट्ट, डॉ. नंदलाल, डॉ. नेहा तिवारी, डॉ. दिशा शर्मा सहित महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं नवप्रवेशी विद्यार्थी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button