utrakhandउत्तरकाशी

फ़िताड़ी गांव में भालू के हमले से युवक घायल, सेब के बगीचे जाते समय किया हमला।

पुरोला संवाददाता

जन एक्सप्रेस/विकासखंड :-  मोरी के दूरस्थ गोविंद वन्यजीव विहार क्षेत्र के फ़िताड़ी गांव के बोसणी तोक में शुक्रवार सुबह भालू के हमले में एक युवक घायल हो गया। घायल युवक का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोरी में उपचार चल रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अनिरुद्ध राणा (24 वर्ष), पुत्र सिलदार, निवासी फ़िताड़ी शुक्रवार सुबह अपने सेब के बगीचे की ओर जा रहे था। इसी दौरान बोसणी तोक के समीप झाड़ियों से निकले भालू ने अचानक हमला कर दिया। युवक ने शोर मचाया जिससे युवक की चिल्लाने कि आवाज़ सुनकर आस पास के लोग एकत्रित हुए जहां से भालू को भगाया गया और घायल युवक को डंडी के सहारे सड़क मार्ग तक पहुंचाया। जहां से युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोरी पहुंचाया गया युवक का उपचार चल रहा है।

दूसरी ओर गोविंद वन्यजीव विहार की उप निदेशक निधि सेमवाल ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वन क्षेत्राधिकारी को मौके पर भेज दिया गया है। विभाग द्वारा घटना की जांच कराई जा रही है तथा नियमानुसार पीड़ित को मुआवजा दिए जाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। वहीं फ़िताड़ी के ग्राम प्रधान कृष्णा राणा ने बताया कि हाल के दिनों में गोविंद वन्यजीव विहार क्षेत्र से लगे गांवों में भालुओं की सक्रियता बढ़ने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित गश्त बढ़ाने तथा मानव–वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button