उत्तर प्रदेशराज्य खबरेंहरदोई

जूडो में जीनियस स्कूल हरपालपुर के खिलाड़ियों ने मचाया धमाल, 9 गोल्ड समेत 11 पदक जीते

रिपोर्ट-बी जी मिश्र
जन एक्सप्रेस / हरदोई: जनपद स्तरीय विद्यालयीय जूडो प्रतियोगिता का आयोजन स्पोर्ट्स स्टेडियम हरदोई में किया गया। इसमें जीनियस पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल हरपालपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नौ स्वर्ण और दो रजत समेत कुल 11 पदक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

अंडर-14 बालक वर्ग में शुभ तिवारी, मयंक यादव व अर्नब चौहान तथा अंडर-17 बालक वर्ग में हमजा खान, अभिनव गुप्ता व अंशुमान सिंह ने अपने-अपने भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीते। वहीं अंडर-14 बालिका वर्ग में अलीशा, आराध्या सिंह और रिया ने स्वर्ण पदक हासिल कर जिला विजेता बनते हुए मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए स्थान सुरक्षित किया।

वरुण और प्रभात ने रजत पदक हासिल कर अपने-अपने भार वर्ग में जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने खुशी जताई।

विद्यालय में खिलाड़ियों को कॉमनवेल्थ गेम्स के रजत पदक विजेता एवं जूडो प्रशिक्षक अनुपम पाल प्रशिक्षण दे रहे हैं। विद्यालय प्रबंधन ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button