उत्तराखंडपुरोला

मूसलाधार बारिश से शिकारू गांव में सेब के बगीचों को भारी नुकसान।

जिला संवाददाता – सचिन नौटियाल

जन एक्सप्रेस / पुरोला: प्रखंड पुरोला के शिकारू गांव में मूसलादार बारीश से सेब के बगीचों को भारी नुकसान हुआ है।
तथा बगीचों में कई स्थानों में भूस्खलन से सेब की फसल प्रभावित हुई है वंही कई सेब के खड़े पौधे धरासायी हो गए। इससे काश्तकारों को भारी आर्थिक नुकसान पंहुचा है।
शिकारू गांव के सामाजिक कार्यकर्ता महिपाल रावत,सूरत सिंह,मनमोहन सिंह आदि ग्रामीणों के अनुसार बारिश के दौरान कई पेड़ों से तैयार हो रहे सेब झड़ गए, जबकि कुछ स्थानों पर कई पेड़ गिर कर मलवे में दब गए व कई पेड़ों और टहनियों को भी नुकसान पहुंचा है। लगातार बारिश से बगीचों में जगह जगह मिट्टी कटाव की स्थिति भी बनी हुई है।
सेब उत्पादकों ने प्रशासन और उद्यान विभाग से गांव में हुए नुकसान का स्थलीय निरीक्षण कर आकलन कराने तथा प्रभावित काश्तकारों को हुए उचित मुआवजा देने की मांग की है। किसानों का कहना है कि सेब की फसल उनकी आजीविका का प्रमुख सादन है वंही 5 व

6 वर्षो तक सेब के पेड़ों का रख रखाव व लगातार बड़ी मेहनत कर फसल के लिए तैयार करते हैं लेकिन आये दिन प्राकृतिक आपदाओं से ,कभी बारिश तो कभी ओलावृष्टि से बागवानों को बड़ा आर्थिक झटका लगा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button