
जन एक्सप्रेस /सितारगंज :- स्वच्छ और सुंदर सितारगंज की दिशा में नगरपालिका परिषद ने बड़ा कदम उठाया है। नगरपालिका परिसर में पालिकाध्यक्ष सुखदेव सिंह ने 10 नए ई-रिक्शाओं को हरी झंडी दिखाकर डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए रवाना किया। इससे विभिन्न वार्डों में घर-घर कूड़ा उठान व्यवस्था को नई रफ्तार मिलेगी। इस मौके पर जुम्मन हुसैन, योगेश वर्मा तथा सभासद मौजूद रहे।
10 नए ई-रिक्शाओं के जुड़ने से वार्डों में कूड़ा उठान अधिक तेज और व्यवस्थित होगा। नगरपालिका का लक्ष्य हर वार्ड में नियमित कूड़ा उठान सुनिश्चित करना है, ताकि सड़कों, गलियों और सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी न फैले।

डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन से नगरवासियों को भी कचरा निस्तारण में सुविधा मिलेगी।
नगरपालिका परिषद ने नगरवासियों से अपील की है कि कूड़ा इधर-उधर न फेंकें और उसे कूड़ा संग्रहण वाहन को ही दें। गीले और सूखे कचरे को अलग रखने की भी अपील की गई।
परिषद ने कहा कि स्वच्छ सितारगंज के लिए नागरिकों का सहयोग जरूरी है। नए ई-रिक्शाओं के नियमित संचालन से सफाई व्यवस्था को नई गति मिलेगी और नगर को स्वच्छ रखने के अभियान को मजबूती मिलेगी।






