utrakhandउत्तरकाशीटिहरीनई टिहरी

हरिद्वार अर्धकुंभ 2027 की तैयारियों को लेकर गढ़वाल महासभा की बैठक संपन्न

 चंद्रप्रकाश बहुगुणा

जन एक्सप्रेस /हरिद्वार  :- हरिद्वार मे आयोजित होने वाले अर्धकुंभ 2027 के दृष्टिगत सांस्कृतिक धरोहर शोभा यात्रा एवं पावन स्नान की व्यवस्थाओं को लेकर गढ़वाल महासभा की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में यात्रा, आवास, भोजन और रजिस्ट्रेशन की व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित करने पर विस्तृत चर्चा की गई।


समिति ने सभी सनातनी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे शोभा यात्रा और पावन स्नान में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करें और निर्धारित प्रपत्र समय पर पूर्ण कर समिति को उपलब्ध कराएं, ताकि किसी भी श्रद्धालु को असुविधा न हो। समिति ने प्रत्येक श्रद्धालु की भागीदारी सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया है।बैठक में ऋषिकेश से डॉ. संपूर्णानंद रतूड़ी, विशाल मणि पैन्यूली सहित तथा हरिद्वार से गढ़वाल महासभा के संयोजक महंत अनिल गिरी, अध्यक्ष मुकेश जोशी, महामंत्री प्रमोद डोभाल सहित अनेक प्रमुख पदाधिकारी एवं संतगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button