EDUCATIONutrakhandउत्तरकाशी

कुमाऊं विवि के रिजल्ट में देरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, एमबीपीजी कॉलेज में प्रदर्शन

जन एक्सप्रेस /हल्द्वानी :- कुमाऊं विश्वविद्यालय के लंबित परीक्षा परिणामों को लेकर बुधवार को एमबीपीजी कॉलेज में छात्रों ने जमकर प्रदर्शन किया। करीब दो माह पहले सेमेस्टर परीक्षाएं समाप्त होने के बावजूद परिणाम जारी नहीं होने से नाराज छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।प्रदर्शन के दौरान कुछ छात्र प्राचार्य कक्ष की छत पर चढ़ गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. एनएस बनकोटी और शिक्षकों ने छात्रों को समझाकर छत से नीचे उतारा

छात्रों ने कहा कि यूजी द्वितीय व चतुर्थ सेमेस्टर और बैक परीक्षाओं के परिणाम लंबित होने से उनका शैक्षणिक भविष्य प्रभावित हो रहा है। खासकर बैक परीक्षा का परिणाम नहीं आने से कई विद्यार्थी पीजी में प्रवेश के लिए आवेदन नहीं कर पा रहे हैं।एनएसयूआई के मेहुल साह ने बताया कि पीजी प्रवेश के आवेदन की अंतिम तिथि 4 सितंबर है, जबकि कई विषयों में सीटें भी भर चुकी हैं। ऐसे में समय पर परिणाम जारी नहीं हुआ तो कई छात्र प्रवेश से वंचित हो सकते हैं।वहीं, एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय पहुंचकर कुमाऊं विश्वविद्यालय के कार्यवाहक कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने लंबित परीक्षा परिणाम जल्द जारी करने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button